10वीं का महोत्सव -
CBSE Class 10 Board Exam 2027 की तैयारी, टाइम-टेबल और जरूरी टिप्स
✍️ Author: Dr. Poonam Mudaliar
10वीं का महोत्सव - क्या आपके घर में भी यही माहौल है?
क्या आप 10th में हैं? क्या आपके बच्चे 10th में हैं? तो आपके घर में 10वीं का महोत्सव चल रहा है।मुझे हर साल ऐसा लगता है कि 10वीं के बच्चे कैसे पढ़ रहे होंगे। हमारे समय भी 10वीं का महत्त्व हुआ करता था। जैसे ही 10वीं में गए, हर किसी की नजर हम पर होती थी। कोई भी काम हो, शादी-ब्याह, त्यौहार में एक ही बात - "10वीं की पढ़ाई कैसी चल रही है?" पर मजेदार था, हमें बहुत महत्व (Importance) मिलता था।चलिए अब मुद्दे पर आते हैं -इस वर्ष किस-किस के घर पर यह महोत्सव है? तो क्या आपने इस उत्सव की तैयारी कर ली है?
CBSE 2026 का नया पैटर्न - अब टेंशन कम
अभी CBSE ने कई नई गाइड लाइन निकाली हैं जो हर 10वीं के छात्र को पता हो चाहिए:
1 .साल में दो बार बोर्ड परीक्षा:
2026 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी में होगी जो सभी के लिए अनिवार्य है। दूसरी परीक्षा मई में होगी जो वैकल्पिक है। अगर आप किसी 3 विषय में नंबर सुधारना चाहते हैं (Science, Maths, SST, Language में से) तो आप दूसरी बार दे सकते हैं। दोनों में से बेस्ट स्कोर माना जाएगा।
2. एंट्री टाइम सख्त: अब परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 10 बजे बंद हो जाएगा। 10:30 पर पेपर शुरू होगा। इसलिए 9:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
3. आंसर शीट का नया नियम: Science के पेपर में 3 सेक्शन (Physics, Chemistry, Biology) और SST में 4 सेक्शन (History, Geography, Political Science, Economics) में आंसर लिखना होगा। एक सेक्शन का जवाब दूसरे सेक्शन में लिखा तो 0 नंबर मिलेगा.
अभी Half Yearly है - ये है आपका असली ट्रायल परिक्षा पर चर्चा तो होती रहेगी, पर अभी आपकी अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half Yearly) होने वाली है। यही आपकी बोर्ड की तैयारी का पहला चेक-पॉइंट है।
अपने आप से ये 3 प्रश्न जरूर पूछें:
प्रश्न 1: जो अध्याय मैंने पढ़े हैं - क्या पूरी तरह समझ आ गया?
सिर्फ रीडिंग नहीं, क्या आप उस चैप्टर को किसी और को समझा सकते हैं? अगर नहीं, तो कॉन्सेप्ट अभी कच्चा है।
प्रश्न 2: क्या उसे मैं अच्छे से लिख सकता / सकती हूँ?
CBSE में समझने पर जोर तो देता है लेकिन लिखने पर ही तो नंबर मिलेगे । पढ़ना समझना लिखना सभी जरूरी है। आप लिखोगे नही तो सामने जाँचने वाले को कैसे समझ आयेगा कि आप को आता है। इस लिए उत्तर को लिख कर देखना वो भी बिना देखे चाहे तो आप पिछले साल के प्रश्नों को टाइम लगाकर लिख कर देख सकते है। नोटस बनाते भी ध्यान देगे तो अच्छा होगा पर आज कल सब बिना सोचे समझे एसान्मेंट और कॉपी में लिखते जाते है। गाना सुनते हुए, टी.वी. देखते हुए या बात करते हुए । इसका एक कारण य भी है कि काम खत्म करना होता है। बोर हो जाते है।
प्रश्न 3: क्या सभी विषय पर समान ध्यान दिया है?
अक्सर बच्चे Maths-Science में लगे रहते हैं और Languages को भूल जाते हैं। याद रखिए, Percentage सभी विषयों से बनता है। इसलिए सभी विषयों पर ध्यान देना जरूरी है।
45-15 का नियम: लगातार 2 घंटे मत पढिये। 45 मिनट पढ़ाई, 15 मिनट ब्रेक।
गलती की कॉपी बनाओ: Half Yearly में जो गलतियाँ हुईं, वही फरवरी में नहीं होनी चाहिए इसलिए अभी से एक Mistake Notebook बनाइए।
अब इस Mistake Note book से अपने बारे में समझो और Time- Table बनाओ।
स्टेप 1: अपनी बॉडी क्लॉक को समझो - टॉपर की कॉपी मत करो टॉपर 4 बजे उठता है इसका मतलब ये नहीं कि आपको भी उठना है।
खुद से पूछिए क्या आप सुबह जल्दी पढ़ पाते हो या रात को? आपकी एनर्जी कब सबसे ज्यादा होती है? अपने सबसे कठिन विषय (जैसे गणित / भौतिकी) को अपनी हाई-एनर्जी वाली स्लॉट में रखो। आसान विषय / रिवीजन को लो-एनर्जी में।
स्टेप 2: 45-15 का नियम अपनाओ (2 घंटे की स्लॉट नहीं) हमारा दिमाग लगातार 2 घंटे फोकस नहीं कर सकता ।
45 मिनट: पूरी तरह से पढ़ाई (मोबाइल बिल्कुल नहीं)
15 मिनट: ब्रेक (टहलो, पानी पियो, संगीत सुनो - रील्स नहीं)
ऐसे 3 साइकिल के बाद 1 घंटे का लंबा ब्रेक लो।
यह 3 घंटे के लगातार रट्टा मारने से ज्यादा असरदार है।
स्टेप 3: 3 का फॉर्मूला - सभी विषय एक साथ मत करो । आपके दिन में सिर्फ 3 तरह के काम होने चाहिए:
1. प्रायोरिटी टास्क : 1 कठिन टॉपिक जो आज खत्म करना ही है
2. मेंटेनेंस टास्क : 1 रिवीजन वाला टॉपिक
3. लाइट टास्क : 1 आसान / पसंद का काम (जैसे - नोट्स बनाना) इस तरह आपको रोज सफलता महसूस होगी।
स्टेप 4: टाइम-टेबल दिमाग में नहीं, कागज पर बनाओ ।
मनोरंजन / परिवार के साथ समय भी रखिए यह बहुत जरूरी है।
गोल्डन रूल: रोज 1 घंटा बफर टाइम जरूर रखो।
स्टेप 5: फॉलो नहीं, रिव्यू करो हर रविवार रात को 10 मिनट निकाल कर पूछो कि इस हफ्ते क्या सही हुआ?मैंने समय कहाँ बर्बाद किया?अगले हफ्ते क्या बदलाव करूँगा?टाइम-टेबल पत्थर की लकीर नहीं है।
वैसे इस साल 10 वी के बच्चों में नीडरता आ गई है । अच्छी बात है पर कहा जाता है आत्मविश्वास अच्छी बात है ,अतिआत्मविश्वास अच्छा नहीं होता।
टाइम टेबल बनाइए और साथ ही सभी विषयों के टॉपिक को भी टेबल में जगह दिजिए ।
स्कूल का समय, ट्यूशन क समय सब निकालने के बाद आप के पास समय बचता है उसमें भी दैनिक कार्यो का समय काट लिजीए फिर जो बचता है वो समय आपका अपना समय है।
अब यह देखिए कहाँ समय और निकाल सकते है?
आप अपने स्कूल में भी कुछ समय ऐसा निकाल सकते है जिसमें सामान्य कार्य को पूरा कर सकते है, आसान विषयों के टॉपिक को फढ़ सकते है। समय का पूरा उपयोग करें , क्योंकि ये 10 वीं का मज़ा पहली बार में ले लिजिए।
अब पालको से कुछ बातें
आपका बच्चा कैसा पढ़ता है ये आप 9 सालों मे जान गये है और नौ सालो में आप ने उसके उतार चढ़ाव देखे है।
अब समय है भरोसा करने का, साथ देने का, ये आपको अभी नही नौ साल से करनी थी।
- भरोसा करिये और उसे भरोसा दिलाइए।
- दूसरो से तुलना मत किजिए।
- उसके टाइम –टेबल को समझे व सर्पोट करें।
- उसका ध्यान किस चीज से भटक रहा है ये देखें।
- उसके एनर्जी टाइम को समझे व रूटीन फॉलो करने में साथ दें
- खान-पान पर ध्यान दें –ये सबसे जरूरी चीज है , मौसम कितना बदल रहा है उसे मार्च में परीक्षा देनी है उस समय अल्ग मौसम होगा । उसे मौसम में समांजस्य करने में साथ दें।
- यदि Half yearly में नंबर कम आये है तो डाँट से ज्यादा फोकस सुधार में करे।
डॉ. पूनम मुदालियार
Popular Articles
Explore more useful articles, career guides and interesting facts to keep learning with Saraswat Academy.
NDA Exam 2026: Syllabus, Eligibility & Preparation
Explore NDA eligibility, exam pattern, syllabus and preparation tips for aspiring defence officers.
Read Article →National Education Policy (NEP) 2020
Understand the key features of NEP 2020 and its impact on India's education system.
Read Article →Discovery of Zero: History & Interesting Facts
Discover the fascinating history of zero and its importance in mathematics.
Read Article →Nobel Prize: History, Story & Interesting Facts
Learn about the Nobel Prize, its history and the achievements it celebrates.
Read Article →Examination System: History, Story & Interesting Facts
Learn about the examination system, its history and the achievements it celebrates.
Read Article →Best Career Options for Students in India after class 12: A Complete Guide
Explore the top career paths available to students after completing class 12.
Read Article →